Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनातन ही हमारी असली पहचान- एम. नागेश्‍वर राव

सनातन ही हमारी असली पहचान- एम. नागेश्‍वर राव

गाजीपुर। भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन और सर्वजन सनातन पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को सादात नगर स्थित एक मैरेज हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक और सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. नागेश्वर राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एम. नागेश्वर राव ने कहा, “सनातन ही हमारी असली पहचान है।” उन्होंने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज के समय में हर युवा के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा ही वह माध्यम है जो इंसान को सही मायनों में मानव बनाती है, शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान है। पूर्व सीबीआई निदेशक ने जनकल्याण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए मांग की कि देश में स्वास्थ्य सेवा सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि चाहे कोई देश हो या कोई व्यक्ति, उसकी एक स्पष्ट पहचान होना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी, चंदन पाण्डेय, भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभय पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मयंक चौबे, पंडित भानु मिश्रा, गोलू पाण्डेय और हर्ष मिश्रा सहित भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नंदगंज पश्चिम क्रॉसिंग हनुमान मंदिर परिसर में 17 अक्टूबर को होगा विराट बिरहा दंगल

गाजीपुर। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पश्चिम क्रॉसिंग हनुमान मंदिर, नंदगंज के प्रांगण में 17 अक्टूबर …