Breaking News
Home / खेल / 76वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्‍ड्रेन पब्लिक स्‍कूल जलालाबाद का शानदार प्रदर्शन

76वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्‍ड्रेन पब्लिक स्‍कूल जलालाबाद का शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। 76वीं जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज, जलालाबाद दुल्लहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पधाओं में स्थान हासिल कर खिलाड़ियों ने विद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं, छात्रा नंदनी चौहान का उत्तर प्रदेश की अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अंडर-14 वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में शुभम यादव जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में अनुज सिंह यादव 400 और 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग में अश्वनी चौहान 110 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शुभम यादव और अश्वनी चौहान का मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अंडर-19 वर्ग में बेबी खरवार ने दूसरा स्थान हासिल कर मंडल स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई। उधर, अंडर-17 बालिका क्रिकेट में नंदनी चौहान का चयन प्रदेश की टीम में हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का विद्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रबंधक सूरज मौर्य, प्रधानाचार्य बृजेश कुशवाहा, उपप्रधानाचार्य रामनगीना यादव और खेल प्रशिक्षक सत्येंद्र यादव ने खिलाड़ियों उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताते हुए उनका की अवसर पर मुन्ना प्रसाद, अरुण शर्मा, बबलू चौहान, हवलदार यादव, नीतू दुबे, आरती विश्वकर्मा, अंजली यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आदर्श बालिका विद्यालय परसादपुर में बौद्ध दर्शन पर बुद्ध लीला देखकर दर्शक हुए भावविभोर, 20 को निकाली जाऐगी झांकी

गाजीपुर। बौद्ध सुरक्षा समिति बुद्ध विहार पंचशील रोड छावनी लाइन गाजीपुर के अध्‍यक्ष मरजाद कुशवाहा …