Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज में दुर्गा पूजा की धूम, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

नंदगंज में दुर्गा पूजा की धूम, जयकारों से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

गाजीपुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही नंदगंज बाजार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। बाजार में पांच स्थानों पर बनाए गए भव्य दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन पंडालों में विधि-विधान से हवन-पूजन किया जा रहा है। सुबह और शाम वाद्य संगीत के साथ होने वाली आरती तथा मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के अवसर पर नंदगंज के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विशेष रूप से सुबह और शाम की आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। आरती के दौरान घंटियों की गूंज, भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना हुआ है। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु लगातार पंडालों में पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक पूरे नंदगंज बाजार में भक्ति और आस्था की छटा देखने को मिल रही है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा नंदगंज क्षेत्र दुर्गामय हो गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आदर्श बालिका विद्यालय परसादपुर में बौद्ध दर्शन पर बुद्ध लीला देखकर दर्शक हुए भावविभोर, 20 को निकाली जाऐगी झांकी

गाजीपुर। बौद्ध सुरक्षा समिति बुद्ध विहार पंचशील रोड छावनी लाइन गाजीपुर के अध्‍यक्ष मरजाद कुशवाहा …