गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को तीन महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश दिए जाने की खबर से देवकली ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भावी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार अपनी तैयारियों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। न्यायालय के आदेश के बाद पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों में हलचल तेज हो गई है। गांवों में चुनावी चर्चाएं शुरू हो गई हैं और दावेदार मतदाताओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं। संभावित प्रत्याशी चुनाव की तारीखों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आगामी घोषणाओं पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, न्यायालय ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी निवर्तमान ग्राम प्रधानों को राहत दी है। इससे पंचायतों के संचालन और निवर्तमान प्रधानों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव को लेकर उठाए जाने वाले अगले कदमों पर टिकी हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..