Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा कॉल सेंटर का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आज बुधवार को कॉल सेंटर का शुभारंभ जिला प्रभारी अजीत चौबे एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला कार्यालय पर फीता काटकर किया। इस अवसर पर कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी देश का ऐसा प्रमुख राजनीतिक दल है, जो राष्ट्र की उन्नति, उत्थान एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ निष्ठापूर्वक कार्य कर रहा है। वहीं, लंबे समय तक भ्रष्टाचार एवं भाई-भतीजावाद को प्रश्रय देने वाले राजनीतिक दल आज भी समाज में विभाजनकारी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देकर सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों की नीतियों एवं कार्यशैली का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए जनजागरूकता आवश्यक है। इस दिशा में पार्टी के आईटी, सोशल मीडिया एवं मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के मूल सिद्धांतों को केंद्र में रखकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य कर रही हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में विपक्षी राजनीतिक दलों की भूमिका एवं उनकी गतिविधियां देश के प्रति गैर-जिम्मेदाराना दृष्टिकोण को उजागर करती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, विष्णु प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, कार्तिक गुप्ता, सनी चौरसिया, प्रमोद राय, शशांक राय, शिवम प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 16 अक्‍टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर …