Breaking News
Home / अपराध / लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश कुमार थानाध्यक्ष सुहवल मय हमराह द्वारा सुहवल-रेवतीपुर बार्डर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण द्वारा  होण्डा सिटी कार से कुल 19 पैकेट में 24 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा, मेदनीपुर बारा मार्ग पर ले जाते समय पकड़े जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 90/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम 1. जयप्रकाश पुत्र स्व0 दलसिंगार नि0ग्रा0 पलीगढ थाना सरायलखंसी जनपद मऊ 2. विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम नि0ग्रा0 पलीगढ थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को पंजीकृत कर सुहवल रेवतीपुर बार्डर वहद ग्राम सुहवल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी का पर्व

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में …