Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी का पर्व

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास से मना जन्माष्टमी का पर्व

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भजनों एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यालय परिसर में पूरा वातावरण कृष्णमय नजर आया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर एमएलसी विशाल सिंह ‘चंचल’ ने की समीक्षा बैठक

गाज़ीपुर। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए आज विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’ …