Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / DALIMSS सनबीम स्कूल गांधीनगर गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

DALIMSS सनबीम स्कूल गांधीनगर गाजीपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

गाजीपुर। DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, गांधीनगर, गाजीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्ति एवं उत्सव का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी कान्हा और राधा के मनमोहक वेश में सजकर पहुंचे, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की सुंदर झलक प्रस्तुत की। समारोह के दौरान केक कटिंग का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दही हांडी फोड़ने की रस्म में भाग लिया, जिसने पूरे वातावरण को आनंद और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा को जीवंत किया और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। समारोह ने बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों, सामूहिक सहभागिता और उत्सवधर्मिता की भावना को और मजबूत किया। यह शानदार आयोजन में शिक्षिका अंजली राय, नेहा राय, पूजा सिंह, श्वेता यादव, विनीता चौधरी एवं शिक्षक शेषनाथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: नवागत अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा- उपभोक्ता हित सर्वोच्च प्राथमिकता

गाजीपुर। विद्युत वितरण मंडल गाजीपुर में नवागत अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने बुधवार, 2 सितंबर …