Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आदर्श इण्टर कालेज, महुआबाग, गाजीपुर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई गई राजर्षि उदय प्रताप सिंह ‘जू देव’ की जयन्ती

आदर्श इण्टर कालेज, महुआबाग, गाजीपुर में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई गई राजर्षि उदय प्रताप सिंह ‘जू देव’ की जयन्ती

गाजीपुर। आदर्श इण्टर कालेज, महुआबाग, गाजीपुर में राजर्षि उदय प्रताप सिंह ‘जू देव’ की जयन्ती विद्यालय के राजर्षि सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन डा. रविन्द्र प्रताप सिंह ने राजर्षि के चित्र का अनावरण एवम दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का उद्‌घाटन किया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण की चुनौतियों को किस प्रकार समाधान किया जाये, उसके बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिकि के वाराणसी मण्डल के पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक रोहित सिंह भी उपस्थित रहे। उच्च न्यायालय के अपर महाअधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने राजर्षि उदय प्रताप सिंह जी के आदर्शों पर चलने को कहा। आजके कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद के वरिष्ठ एडवोकेट रामपूजन सिंह ने विद्यालय के संस्थापक बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व का विस्तार से चर्चा करते हुए उनके बताये हुए आदर्शों पर चलने को कहा। विद्यालय के प्रबन्धक अमिताभ सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्‍त्रम एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रबन्धक ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट देते हुए बताया कि आने वाले समय में पूर्ण निष्ठा से बाबूजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘सितपक्ष’ का विमोचन मुख्य अतिथि ने किया। विद्यालय में छात्र एवं छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, नाटक आदि मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय में अपने-अपने कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छालों को सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में जनपद के गणमान्य व्यक्ति अरुण सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे, के.पी. सिंह, राजेश्वर सिंह, बालेश्वर सिंह, संजीव सिंह, जनार्दन सिंह, यशवन्त सिंह, लव जी सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रदेव राम ने आये हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे भाजपा नेता पीयूष राय, पीड़ितों से मिलकर बांटी राहत सामग्री

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हसनपुरा और बीरउपुर गांवों का भाजपा नेता पीयूष …