Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जदयू के प्रदेश प्रवक्‍ता ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, जताया आभार

जदयू के प्रदेश प्रवक्‍ता ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, जताया आभार

गाजीपुर। विनीत कुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश ने बताया की 21 जुलाई 2026 को मेरे द्वारा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखा था जिसपर सांसद नालंदा कौशलेन्द्र कुमार जी ने व्यक्तिगत रेलमंत्री जी से मिलकर मांगो को रखा था। आपको बताना चाहता हूं कि निवर्तमान रेलराज्य मंत्री वर्तमान में महामहिम उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा जी के कार्यकाल में अयोध्या रेलवे ट्रैक को सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए एक कोर्ड लाइन की परियोजना स्वीकृत की गयी थी जो विगत 3 वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। परन्तु अभी तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा उपरोक्त मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। आपको बताना चाहता हूं कि ये लाइन ख़ास तौर पर सुहेलदेव व ऐसी ट्रेनों के लिए बनाया गया है जो बिना इंजन बदले एक रुट से दूसरे रुट पर जा सके। अब सुहेलदेव एक्सप्रेस गाज़ीपुर से 17.20 के बजाये 17.40 पर चलेगी और अपने गंतव्य स्थान आनंद विहार टर्मिनल पूर्ववर्ती समय पर पहुंचेगी और आनंद विहार से चलने पर जो सुबह 9.30 पर गाज़ीपुर पहुंचती थी वो अब 9.15 पर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने मागों को पूरा कर दिया है जिसका पत्र पब्लिक डोमेन में आपके समक्ष है। इस माँग को पूरा करने के लिए मै देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी, सांसद नालंदा कौशलेन्द्र कुमार जी के साथ साथ जम्मू कश्मीर के महामहिम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जी को जनपद वासियो की तरफ से सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव नौशाद खान, राजकुमार श्रीवास्तव व जब्बार राइनी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे भाजपा नेता पीयूष राय, पीड़ितों से मिलकर बांटी राहत सामग्री

गाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित हसनपुरा और बीरउपुर गांवों का भाजपा नेता पीयूष …