Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा पालिटेक्निक स्‍कूल में प्रवेश का अंतिम मौका, आज ही अपने भविष्य की करें शुरुआत  

लालसा पालिटेक्निक स्‍कूल में प्रवेश का अंतिम मौका, आज ही अपने भविष्य की करें शुरुआत  

गाजीपुर। लालसा पालिटेक्निक स्‍कूल के प्रबंध निदेशक अजय यादव ने बताया कि JEE Cup प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि पॉलिटेक्निक में प्रवेश हेतु इस वर्ष की अंतिम चरण की काउंसलिंग आज से प्रारंभ हो गई है। जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक पॉलिटेक्निक में प्रवेश नहीं लिया है और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। लालसा पॉलिटेक्निक में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए प्रारंभ से ही निःशुल्क काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यदि किसी विद्यार्थी को काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, प्रवेश से संबंधित कोई समस्या है, फीस अथवा अन्य किसी कारण से प्रवेश लेने में कठिनाई हो रही है, तो वे कॉलेज कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थियों को काउंसलिंग से संबंधित सही जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। लालसा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी, रायपुर, गाज़ीपुर के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से पुनः आग्रह किया है कि किसी भी कारणवश यदि वे अभी तक पॉलिटेक्निक में प्रवेश नहीं ले पाए हैं ( फीस अथवा अन्य किसी कारण से) , तो बिना किसी संकोच के संस्थान में आकर संपर्क करें और निःशुल्क काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराएं। इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 02 सितंबर 2026 से पहले संस्थान में आकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। आधिक जानकारी के लिए 9795755837,7707031951, पर निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027: शिवकन्या कुशवाहा पर दांव लगा सकती है समाजवादी पार्टी

शिवकुमार गाजीपुर। विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व एक बार फिर जिले …