Breaking News
Home / अपराध / गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी भीषण आग की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी भीषण आग की चपेट में आने से दो बच्‍चों की मौत

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवढ़ी गांव में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण घर में भीषण आग लग गयी जिमसे दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। देवड़ी गांव में घर में गैस सिलेंडर रिसाव होने की वजह से अचानक भीषण आग भड़क उठी। कमरे में फंसे दो बच्चे आग लगने के वक्त घर के कमरे के अंदर ही मौजूद थे और आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। जिसमें सुंदरम यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव उम्र 14 वर्ष, और विशाल शर्मा पुत्र संजय शर्मा उम्र 14 वर्ष की मौके पर ही सुलझ कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित क्षेत्रीय लेखपाल के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। आग की लपटें देखकर आस-पास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से आग बुझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की जान जा चुकी थी। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे देवढ़ी गांव में गहरा शोक पसरा हुआ है। इस बावत तहसीलदार टीम नारायणन वर्मा ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए 4-4 लाख की धनराशि दी जाएगी। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विधानसभा चुनाव 2027: शिवकन्या कुशवाहा पर दांव लगा सकती है समाजवादी पार्टी

शिवकुमार गाजीपुर। विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व एक बार फिर जिले …