Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम से संपन्न हुई मोहनपुरवा में सालों से चली आ रही श्रावणी काली पूजा

धूमधाम से संपन्न हुई मोहनपुरवा में सालों से चली आ रही श्रावणी काली पूजा

गाजीपुर। सदर ब्लॉक के मोहनपुरवा ग्राम में सालों से चली आ रही श्रावणी काली पूजा का भव्य आयोजन इस साल भी पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माँ काली की पूजा-अर्चना की गई और सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें गाँव के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। पूजा में सभी ने माँ काली की आराधना कर आशीर्वाद लिया। गाँववासियों ने बताया कि यह पूजा परंपरागत रूप से हर साल श्रावण मास में आयोजित की जाती है। इस बार भी पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई और सामूहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सभी ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। पूजा में शामिल लोगों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन से गाँव में सद्भाव और धार्मिक आस्था बनी रहती है। गाँव वालों का मानना है कि विगत 100 साल से अधिक समय से यह पूजा हर वर्ष आयोजित होती आ रही है। पूजा में रामविलास पाल, हिमांशु यादव, बबलू जायसवाल, सुनील कश्यप, संजीव कुमार, मनोज गौड, हेमा यादव, नंदलाल, मुकेश गौड, राजीव वर्मा, श्री कृष्ण मुरारी सहित कई प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को सूट करता है प्रतिद्वंदी मुस्लिम प्रत्‍याशी

शिवकुमार गाजीपुर। जिले में सबसे ज्‍यादा सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाले पूर्व …