Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर पुलिस ने लाखों के जेवरात व कीमती सामान से भरा बैग महिला को लौटाया

सैदपुर पुलिस ने लाखों के जेवरात व कीमती सामान से भरा बैग महिला को लौटाया

गाजीपुर। रक्षाबंधन के त्यौहार पर कविता देवी पत्नी मिथलेश कुमार नि0ग्राम इटवा रामपुर जनपद गाजीपुर जो अपने माईके राखी बांधने हेतु चितौरा थाना सैदपुर जा रही थी तो उनका कीमती सामान से भरा बैग सवारी वाहन जीप में छूट गया था। पुलिस के द्वारा उक्त बैग को चेक किया गया जिसमे एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ जिसके आधार पर संपर्क कर बैग के मालिक का पता किया गया। जिन्हे सूचित किया गया तो कविता देवी उपस्थित थाना आयी। जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त बैग उन्ही का है, तस्दीक होने पर उक्त बैग को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर अनिल सिंह के द्वारा सभी सामान के साथ सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा पुलिस अधिकारियों का सह्दय आभार व्यक्त किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को सूट करता है प्रतिद्वंदी मुस्लिम प्रत्‍याशी

शिवकुमार गाजीपुर। जिले में सबसे ज्‍यादा सात बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाले पूर्व …