Breaking News
Home / खेल / सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का होगा 29 अगस्‍त को भव्‍य शुभारंभ

सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का होगा 29 अगस्‍त को भव्‍य शुभारंभ

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवम स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता ,कान्हा हवेली, महुआबाग, ग़ाज़ीपुर दिनांक 29.08.2026 से 03.10.2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु एक वर्चुवल मीटिंग समस्त पदाधिकारियों के बीच हुई जिसमें प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गहनता से विचार विमर्श किया गया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त भारतवर्ष  से आने वाले खिलाड़ियों एवम ऑफिसयल के रहने,खाने एवम विभिन्न होटलों से प्रतियोगिता स्थल तक लाने और ले जाने तक कि व्यवस्था साधनोकी उपलब्धता पर विचार किया गया साथ ही प्रतियोगिता के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार के मेडिकल इमरजेंसी हेतु एक मेडिकल टीम के लिए ग़ाज़ीपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी को एक पत्र भी दिया गया। प्रतियोगिता स्थल के आस पास सुरक्षा व्यवस्था एवम यातायात व्यवस्था एवम साफ सफाई को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु संबंधित अधिकारियों से मिलकर विचार विमर्श किया गया। इस प्रतियोगिता में समस्त भारतवर्ष से 250 पुरुष खिलाड़ी 140 महिला खिलाड़ी और लगभग 80 अधिकृत ऑफिशल, कोच, मैनेजर एवम रेफरी का आना सुनिश्चित है। मीटिंग के दौरान पावरलिफ्टिंग उत्तरप्रदेश के संरक्षक अभिषेक राय, महेश प्रताप सिंह एवम विनय सिंह चेयरमैन पंकज सिंह”चंचल” अध्यक्ष संदीप अग्रवाल महासचिव अमित राय, सीनियर उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव उपाध्यक्ष संजीव सिंह एशिया चैंपियन अरबिंद शर्मा एवम कार्यकारिणी सदस्य पुनीत सिंघल और अमित सैनी इत्यादि मौजूद थे मीटिंग का संचालन पावरलिफ्टिंग उत्तरप्रदेश के महासचिव अमित राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रक्षाबंधन पर नंदगंज बाजार में दिखी रौनक, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा

एम.खालिद गाजीपुर। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का पावन पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को …