Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

गाजीपुर। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज के विद्यालय परिसर में मंगलवार को स्काउट-गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला संगठन कमिश्नर स्काउट दिनेश चंद्र सिंह यादव एवं ट्रेनिंग काउंसलर मुहम्मदाबाद लालू यादव ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों और उनके महत्व की जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने, जरूरतमंदों की सेवा करने, एक-दूसरे का सहयोग करने तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज, स्काउट-गाइड शिक्षक नंदलाल गिरी, जितेंद्र राम एवं श्रीमती निशा यादव उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर आईएसओ का प्रमाण पत्र, क्षेत्र में हर्ष  

गाजीपुर। मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर को आईएसओ-9001 का सर्टिफीकेट सरकार ने …