Breaking News
Home / अपराध / प्रमोद राजभर हत्‍याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

प्रमोद राजभर हत्‍याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

गाजीपुर। 21 अगस्‍त 2026 को अभियुक्तगण द्वारा थाना बरेसर क्षेत्रांतर्गत वादी रविन्द्र राजभर पुत्र बुझावन राजभर निवासी ग्राम सिपाह थाना बरेसर के पुत्र प्रमोद राजभर (मृतक) उम्र लगभग 26 वर्ष की हत्या कर देने के सम्बंध में थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 169/2026 धारा 103(1),352,351(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बरेसर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तगण 1.मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार 2.शिवकुमार राजभर 3.बृजेश राजभर 4.अंदीप कुमार समस्त निवासीगण ग्राम सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार राजभर उपरोक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर आईएसओ का प्रमाण पत्र, क्षेत्र में हर्ष  

गाजीपुर। मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर को आईएसओ-9001 का सर्टिफीकेट सरकार ने …