Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर आज रविवार को सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संयोजक गर्वजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष  ओम प्रकाश राय ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी कार्यों को तथ्यपूर्ण एवं प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। जिला संयोजक गर्वजीत सिंह ने सोशल मीडिया विभाग के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता, निरंतरता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सहसंयोजक शिवम प्रकाश त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, शिवांश प्रजापति, सत्यम राय, विक्रांत मौर्य, युद्धवीर सिंह, राहुल सिंह, रोहित त्रिपाठी, अमरीश पांडेय, सागर वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

इस्लाम धर्म से प्राप्त हुआ महिलाओं को सम्मान – मोहम्मद अफज़ल खान कादरी

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मऊ खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल की संस्थापिका एवं …