गाजीपुर। पीडीए कुर्मी समाज की बैठक जिला संयोजक संजीव पटेल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सपा गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विचार व्यक्त करते हुए गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में पीडीए समाज का उत्पीड़न कर रही है। सरकार कालाबाजारी, महंगाई रोकने में असफल है। किसान नेताओं, छात्रों, बेरोजगारों पर बर्बर लाठीचार्ज, अपमानित करने की घटनाओं ने सरकार की तानाशाह रवैया को दर्शाता है। संजीव पटेल ने कहा कि हम सभी पीडीए के लोग एक स्वर से 2027 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। बैठक में सर्वश्री संजीव पटेल,हरिकेश पटेल, जयप्रकाश पटेल, आशीष पटेल, अभिषेक पटेल, मनीष पटेल, अच्छेलाल पटेल, कन्हैयालाल विश्वकर्मा जयराम भारती, मिंटू पटेल, शेखर पटेल, सग्गू,अशोक इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..