Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगरपालिका जमानिया के अध्‍यक्ष ने रसोइया बहनों का सम्मानित कर दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

नगरपालिका जमानिया के अध्‍यक्ष ने रसोइया बहनों का सम्मानित कर दिया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

गाजीपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमानिया में पीएम पोषण योजनांतर्गत कार्यरत रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता जी ने रसोइया बहनों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को भी उपस्थित लोगों द्वारा सुना गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा रसोइया बहनों के हित में एक साथ चार महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिससे रसोइया बहनों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम जी, संतोष पांडे जी, अनिल गुप्ता जी, मीडिया प्रभारी संजीत यादव जी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में रसोइया बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान रसोइया बहनों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा रसोइया बहनों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

इस्लाम धर्म से प्राप्त हुआ महिलाओं को सम्मान – मोहम्मद अफज़ल खान कादरी

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम मऊ खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल की संस्थापिका एवं …