Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / हाईस्‍कूल व इंटर के छात्र 30 अगस्‍त तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन  

हाईस्‍कूल व इंटर के छात्र 30 अगस्‍त तक छात्रवृत्ति के लिए कर सकते हैं आवेदन  

गाजीपुर। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके द्वारा नवीनीकरण के छात्र/छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने की तिथि 11.08.2026 से 25.08.2026 तक है तथा नवीन छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की तिथि 11.08.2026 से 21.09.2026 तक निर्धारित है। छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये आनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को विद्यालय द्वारा आनलाईन सत्यापन एवं अग्रसारण क्रमशः दिनांक 11.08.2026 से 30.08.2026 तक तथा नवीन आवेदनों को दिनांक 13.08.2026 से 15.10.2026 तक किया जाना निर्धारित है। गिरिजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि उक्तानुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही ससमय कराना सुनिश्चित करें। इच्छुक छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति की वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in पर आनलाईन आवेदन उक्त तिथि तक कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम ने कस्‍तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो के मेस में किया जांच  

गाजीपुर! आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश …