Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जियारत एक्‍सप्रेस को दिलदारनगर स्‍टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी- विनीत तिवारी

जियारत एक्‍सप्रेस को दिलदारनगर स्‍टेशन पर ठहराव के लिए रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी- विनीत तिवारी

गाजीपुर। विनीत कुमार तिवारी प्रदेश प्रवक्ता जदयू ने बताया कि राजेन्द्रनगर टर्मिनल से चलकर अजमेर जंक्शन को जाने वाली जियारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12395/12396 के दिलदारनगर ठहराव की माँग को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है जिसका ठहराव दिनांक 26/8/26 से शुरू हो जायेगा। मेरे द्वारा माननीय रेलमंत्री जी से तीन मांगे की गयी थी। मेरे पत्र पर सांसद नालंदा माननीय कौशलेन्द्र कुमार जी ने संज्ञान लेते हुए अपना कवरिंग लेटर लगाकर माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी से व्यक्तिगत मिलकर मेरी मांगो को उनके समक्ष रखा। मैं गाज़ीपुर की जनता की तरफ से माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हृदय की गहराइयो से आभार व्यक्त करता हु। साथ ही साथ अन्य दो मांगो को पूरी होने की आशा भी करता हु की जल्द ही उसे भी मान ली जाएगी। सुहेलदेव एक्सप्रेस ज़ब चली थी तो मुझे याद है की उस वक़्त के निवर्तमान रेल राज्य मंत्री व वर्तमान मे उप राज्यपाल माननीय मनोज सिन्हा जी द्वारा जौनपुर भंडारी स्टेशन से जौनपुर सिटी स्टेशन के बीच एक कोॉर्ड लाइन स्वीकृत किये थे। जिससे गाज़ीपुर से जाने वाली किसी ट्रैन को बिना इंजन बदले सुगम यात्रा कर सके। वो प्रोजेक्ट पूरा हो चूका है। मैं मनोज सिन्हा जी के द्वारा कराये कार्य के उद्देश्यों को पूरा कराने का एक प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है की गाज़ीपुर की जनता को शीघ्र ही इस माँग के पूरा होने की खुशी की अनुभूति होंगी। एक अन्य माँग  पाटलिपुत्र से चलकर शिवाजी टर्मिनल को जाने वाली ट्रैन नंबर 12142/42 को गहमर रोकने की माँग की गयी है आशा और पूर्ण विश्वास है की ये दोनों मांगे शीघ्र पूरी की जाएगी रेलमंत्रालय द्वारा। जदयू समय समय पर पूर्वांचल की समस्याओं को उठाता रहेगा और उनका निष्पादित करने के लिए दृढसंकल्पित है। प्रेस वार्ता मे जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पटेल, युवा जिलाध्यक्ष अमज़द खान शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम ने कस्‍तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयो के मेस में किया जांच  

गाजीपुर! आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश …