शिवकुमार
गाजीपुर। गाजीपुर के सपूत मुकेश यादव निदेशक मुकेश कंट्रक्शन कंपनी को देश के राष्ट्रीय स्तर का सामाचार पत्र दैनिक भाष्कर इंडिया प्राइड एवार्ड 2026 से सम्मानित करेगा। इस संदर्भ में भाष्कर के मैनेजमेंट का कहना है कि इंडिया प्राइड एवार्ड 2026 धैर्य, अनुशासन, दूरदृष्टि, प्रबंध कौशल, दक्षता और आत्म विश्वास यह महज शब्द नही बल्कि उन जज्बो की पहचान है जो मुश्किलों के सामने हार नही मानते हैं और असंभव को संभव बनाने का हौसला रखते हैं। जब यही जज्बा मुकेश यादव के जिंदगी में उतरता है तो सफलता एक मुकाम नही रहती एक मिसाल बन जाती है ऐसे मिसाल कायम करने वाले मुकेश यादव को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। गाजीपुर जनपद के जमानिया तहसील के सब्बलपुर निवासी मुकेश यादव अपने सपनों को सिर्फ अपनी मंजील नही बनाया बल्कि अपने काम, संघर्ष और संकल्प से देश की प्रगति में अपना योगदान दिया है। जिन्होने अपनी उपलब्धियों से न सिर्फ अपना नाम रोशन किया बल्कि देश का मान बढ़ाया है और आने वाली पीढि़यों को एक नई राह दिखाई है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..