गाजीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर मय टीम दौरान ए रात्रि गश्त थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0स0 211/26 मे वांछित अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में है, जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। सूचना को सही मानते हुए ग्राम नेवादा के पास जब बदमाशों की गिरफ़्तारी हेतु घेराबंदी की गयी तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सीएचसी बाराचवर भेजा गया व एक बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त-
- विशाल यादव पुत्र जितेन्द्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रामानंद का पूरा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाज़ीपुर
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..