Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कामायनी एक्‍सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, करीमुद्दीनपुर स्‍टेशन पर नियमित ठहराव शुरू

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कामायनी एक्‍सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, करीमुद्दीनपुर स्‍टेशन पर नियमित ठहराव शुरू

वाराणसी!पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी-छपरा रेलखण्ड के  करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया कामायनी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव आज दिनांक 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो गया है । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहूराबाद विधायक, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के (पंचायती राज,अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम हज एवं वक्फ विभाग) मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैंमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि करीमुद्दीनपुर में कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। इससे मुहम्मदाबाद, जहूराबाद तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई सहित देश के विभिन्न महानगरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इस ठहराव से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा महाराष्ट्र एवं मुंबई में रहने वाले प्रवासी परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा।इस अवसर पर  बलिया के लोकसभा सांसद सनातन पांडेय ने कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।ट्रेन के करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंचने पर उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों द्वारा लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के प्रथम दिन यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रथम दिन स्टेशन पर लगभग ₹6,000 मूल्य के टिकटों की बिक्री हुई।इसके पूर्व  अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल, अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव प्रारंभ होने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी । गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया कामायनी एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर प्रतिदिन 13:13 बजे पहुंचेगी तथा 13:15 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11072 बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस 21:53 बजे करीमुद्दीनपुर पहुंचेगी तथा 21:55 बजे प्रस्थान करेगी।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार बैस, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) नीतीश शुक्ला, सहायक परिचालन प्रबंधक लवलेश राय, सहायक सुरक्षा आयुक्त (छपरा) अजय कुमार सहित रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत अध्‍यक्ष, प्रमुख व प्रधान को मिल सकता है एक और कार्यकाल

गाजीपुर। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग पंचायत आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में ही दे पाएगा। …