Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: नागपंचमी के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद में आलोक ने प्राप्‍त किया प्रथम स्‍थान

गाजीपुर: नागपंचमी के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद में आलोक ने प्राप्‍त किया प्रथम स्‍थान

गाजीपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के पावन अवसर पर हरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं मां शक्ति के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में आलोक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में रोहित रहीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूरब एवं पश्चिम की दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियांशु उर्फ अफाति को बेस्ट कबड्डी प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मन्नू सिंह जी, प्रतिनिधि पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल यादव, विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सद्दाम खां, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, काशी नाथ, जोनल प्रभारी तथा संजीत यादव, भाजपा आईटी सेल उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजक दीपक सिंह यादव, समाजसेवी हरपुर, सभासद शिवबचन यादव, सोनू, अमितोष, मोहित, पप्पू यादव, अनुराग सिंह, रजनीकांत यादव, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी, सत्यपाल सिंह सहित समस्त नगरवासी हरपुर का विशेष सहयोग रहा।प्रतियोगिता के आयोजन में डिवाइन ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रकाश यादव, हरगेनदेव जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक राजेश यादव एवं परशुराम बाल विद्या निकेतन स्कूल का भी विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और भाईचारे की भावना विकसित करता है।अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाने की बात कही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत अध्‍यक्ष, प्रमुख व प्रधान को मिल सकता है एक और कार्यकाल

गाजीपुर। समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग पंचायत आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट नवंबर-दिसंबर में ही दे पाएगा। …