Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रोट्रैक्ट क्लब गंगा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”

रोट्रैक्ट क्लब गंगा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”

गाजीपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब गंगा के तत्वावधान में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्लब के सभी टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा प्रकाश टॉकीज से प्रारंभ होकर सिकंदरपुर शास्त्री नगर चौराहा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे क्लब के सदस्यों ने पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष किए। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जोश से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा की अध्यक्षता रोट्रैक्ट क्लब गंगा के अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र सिंह ने की। उनके साथ शुभ वर्मा, सक्षम, विशाल जी, रज़ा सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. स्वतंत्र सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। युवाओं का दायित्व है कि वे देशभक्ति को केवल नारों तक सीमित न रखकर समाजसेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि रोट्रैक्ट क्लब गंगा सदैव “सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित” की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करता रहेगा। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा समाज में एकता एवं भाईचारे का संदेश देना है। यात्रा में रोट्रैक्ट क्लब गंगा के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बना दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …