Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी स्‍कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

एमजेआरपी स्‍कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, गाजीपुर के प्रांगण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने अपने कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध रंगारंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण, समूह एवं एकल नृत्य तथा देश भक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महात्मा गांधी के जीवन एवं स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित ‘दांडीमार्च’ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अतिरिक्त ‘आजादी का अमृतमहोत्सव, ‘आर्मीग्रुप’, डांस, कबड्डी ग्रुप डांस आदि प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने सभी शिक्षकगण, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि यह दिन हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह हमें देश के वीर शहीदों की याद दिलाता है। देश की आजादी के लिए हमारे महान वीर सपूतों ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हमें इन महान क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज हमें अपने देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्य अतिथि राजेश कुशवाहा ने भी समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जय माँ धनवती मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष की भाँति वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवम स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यालय के संस्थापक जगदीश सिंह कुशवाहा ने सीबीएसई द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही ‘द साइलेंटजर्नी ऑफ नैना’ नामक पुस्तक, जोनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, के लेखन के लिए प्रियांशी (12-ठ1) तथा ‘द रोल ऑफ एआई बिल्डिंग विकसित भारत 2047’ के लेखन के लिए आयुषी यादव(9-म्) को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सह-प्रबंधक संध्या कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता केसरी यादव, वरिष्ठ शिक्षक हरि कुशवाहा, सुरेश प्रसाद चैरसिया, संजीव अग्रहरी, दिनकर सिंह, अनुपमा वर्मा, राजनारायण कुशवाहा, सरस्वती सिंह, महजबीन बानो, बसंत शर्मा, कृष्णानंद तिवारी, महेश चौहान, दीपक कुमार सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए हमारे देश के अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने कठोर संघर्ष एवं अथक प्रयास किए थे। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है तथा एक अच्छे, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य राकेश पांडे तथा छात्राओं दिशा गहरवार एवं जयारा सुल्ताना ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …