Breaking News
Home / खेल / स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगा दौड़ में आदित्‍य यादव व अंकिता विश्‍वकर्मा प्रथम

स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगा दौड़ में आदित्‍य यादव व अंकिता विश्‍वकर्मा प्रथम

गाजीपुर। स्वतन्त्रता दिवस का 80वी वर्षगाठ के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिंरगा-2026 अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रशासन गाजीपुर एवं जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा 15 अगस्त 2026 को महिला/पुरुषो की 05 किमी0 क्रासकंट्री रेस (तिरंगा दौड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, यह दौड़ प्रातः 6.30 बजे नेहरु स्टेडियम गोराबाजार से प्रारम्भ होकर पी0जी0 कालेज चौराहा होते हुए आर्दश बौद्ध इण्टर कालेज से चमड़ा गोदाम से पुनः वापस उसी रास्ते होते हुए नेहरु स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई । इस प्रतियोगिता में 93 बालक एवं 55 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन विनोद कुमार जोशी, उप जिलाधिकारी सदर गाजीपुर के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रारम्भ की गयी, विजेता खिलाड़ियो के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर एवं देवी प्रसाद क्रीड़ाधिकारी गाजीपुर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियो को स्वतन्त्रता दिवस के 80वी वर्षगाठ की हार्दिक शुभकामनाए तथा भविष्य में खिलाड़ियों के राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने का आर्शिवाद दिया गया। बालक वर्ग में विजेता खिलाड़ियो में आदित्य यादव-प्रथम, अन्ना यादव-द्वितीय,अजित यादव तृतीय बादल गुप्ता चतुर्थ, आकाश यादव-पंचम, अजय कुमार बिन्द छष्ठम, बालिका वर्ग में विजेता खिलाड़ियो में अंकिता विश्वकर्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय, दुर्गावती कुमारी -तृतीय, अनन्या सिंह -चतुर्थ, कल्पना बिन्द -पंचम निक्की-छष्ठम प्राप्त हुए है। प्रतियोगिता निर्णायक  विजय खेलो इण्डिया एथलेटिक्स कोच, राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचन्द यादव, बृजेश कुमार, प्रदीप राय, योगेन्द्र सिंह, अंजनी वर्मा, नागेन्द्र यादव रहें। इस अवसर पर सुदामा राम, मो० मोईन संयुक्त सचिव जिला फुटबॉल संघ गाजीपुर, अमरजीत सिंह अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ गाजीपुर, ग्यासुदीन अहमद, योगेन्द्र कुमार, इंज़मामुल हक, जैनेन्द्र कुमार, रामदेव सिंह, श्रीमती श्यामा देवी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे, अन्त में  क्रीड़ाधिकारी  गाजीपुर के द्वारा सभी आगन्तुओ एवं खिलाड़ियो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …