Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जी बी इंटरनेशनल स्कूल डहरा कला सैदपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

जी बी इंटरनेशनल स्कूल डहरा कला सैदपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

गाजीपुर। सैदपुर के डहरा कला स्थित जी बी इंटरनेशनल स्कूल में अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल, निदेशक प्रियंका बरनवाल तथा उद्योग व्यापार समिति सैदपुर के अध्यक्ष विकास बरनवाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मां सरस्वती और विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय अजय बरनवाल जी के मूर्ती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कराटे और योगा के शानदार प्रस्तुति द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य, भाषण, एकांकी तथा कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल का चुनाव तथा उनकी नियुक्ति रही,विद्यालय में कैप्टन वाइस कैपैप्टन हाउस कैप्टन,स्पोर्ट्स कैप्टन तथा डिसिप्लिन इंचार्ज के लिए विद्यार्थियों को बैचेज प्रदान किए गए तथा साथ ही स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों को उनके जिम्मेदारियों तथा अनुशासन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल, निदेशक प्रियंका बरनवाल, उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष विकास बरनवाल, मार्कंडेय चौहान, नरेंद्र पाठक,आकाश पाण्डेय,संतोष चौहान, पवन वर्मा,मेहताब खान, देवेन्द्र जायसवाल, सनेउल्लाह खान तथा अध्यापकगण किशन पांडेय, विनोद यादव, अनिमेष गुप्ता, नम्रता त्रिपाठी, हेमलता पांडेय, रश्मि श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, अभिषेक मण्डल, बी एस यादव आदि उपस्थित रहे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विश्‍व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्‍वावधान में मनाया गया अखंड भारत संकल्‍प दिवस

गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा …