Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा 

सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा 

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के तत्वावधान में आज 14 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस से कठवामोड किया गया। इसमें ग्रुप की सभी संस्थाओं के प्रबंधक, प्राचार्य,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं हजारों देशभक्त विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूब गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि “तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारे शहीदों की शहादत और 140 करोड़ देशवासियों का स्वाभिमान है। इस अभियान से हम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की अलख जगा रहे हैं।” सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की ट्रस्टी सावित्री सिंह ने कहा “15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सत्यदेव ग्रुप इस संकल्प के साथ खड़ा है।” मुख्य प्रबंधक डॉ. आनंद सिंह ने विद्यार्थियों के जोश की सराहना करते हुए कहा “आज के युवा ही कल का भारत बनाएंगे। तुम सब पर हमें गर्व है।” प्रबंध निदेशिका डॉ. प्रीति सिंह ने कहा “सत्यदेव परिवार शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा को भी अपना धर्म मानता है। तिरंगा हमें एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देता है।” यात्रा का समापन राष्ट्रगान और और भारत माता की जय घोष के साथ समाप्त हुआ। इस शानदार तिरंगा यात्रा में सत्य ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी डॉ चौकी इंचार्ज कठवा मोड सुनील सिंह तेज प्रताप इंजीनियर सुनील कुमार यादव राजकुमार त्यागी चंद्र सेन तिवारी समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ स्किल मुम्बई एवं अहमदाबाद में प्रवेश के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य अमित कुमार मद्धेशिया ने सूचित किया है कि भारत सरकार …