गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 मे मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत मध्याकार आर ए एस रियरिंग यूनिट, बैकयार्ड आर ए एस एवं पारंम्परिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण सम्बन्धी सहायता परियोजनाआं के अन्तर्गत जन सामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागयी पोर्टल पर दिनांक 14.08.2026 से 24.08.2026 तक खोला गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण गाजीपुर ने बताया कि योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाईट पर देखा जा सकता है। इस योजना मे यदि भविष्य मे कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगें। योजना मे पूर्व के वर्षो मे निरस्त/प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय-मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..