Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गाजीपुर में अपूर्ण परीक्षाफल सुधार के लिए अंतिम अवसर, 15 सितंबर तक जमा करें आवेदन

पीजी कालेज गाजीपुर में अपूर्ण परीक्षाफल सुधार के लिए अंतिम अवसर, 15 सितंबर तक जमा करें आवेदन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के समस्त छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।जिन छात्रों का परीक्षाफल अपूर्ण है और जिन्होंने अभी तक सुधार के लिए आवेदन नहीं किया है।वह सभी 15 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कर दें। उसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त तिथि के बाद छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी स्वयं की होगी। यह सूचना प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जारी की गई है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन प्रमुख रूप से छात्र हितों की रक्षा के लिए सक्रिय  हैं। डॉ. पाण्डेय ने हाल ही में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए छात्रों को प्रेरित किया था।उन्होंने अंकपत्रों में त्रुटि सुधार को लेकर छात्रों से अपील है कि वह इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं। इस मामले में वह परीक्षा विभाग से संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय के सूचना पट्ट का अवलोकन किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …