शिवकुमार
गाजीपुर। श्री अन्न के लिए गाजीपुर में वरदान साबित हो रहा है श्री अन्ने प्रोसेसिंग यूनिट एवं सेल्स सेंटर कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गाजीपुर। वर्तमान समय में बढ़ते हुए शुगर, बीपी, हार्ट के मरीजों को देखते हुए श्री अन्नद स्वाञस्य्ी के लिए कारगार साबित हो रहा है इसीलिए मोदी और योगी सरकार श्री अन्नी को आम जनता को उपलब्धम कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। चिकित्साकों का मानना है कि श्री अन्न् के प्रयोग से बहुत से बीमारियां पैदा ही नही होंगी। योगी सरकार के सहयोग से उत्त र प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर में श्री अन्नत प्रोसेसिंग यूनिट व सेल्स। सेंटर की स्थाेपना की गयी है। इस संदर्भ में प्रोसेसिंग केंद्र के प्रभारी एसके सिंह ने पूर्वांचल न्यूेज डाट काम को बताया कि मोटे अनाज का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमे कार्बोहाइड्रेड की मात्रा बहुत कम पायी जाती है, फाइबर सहित दूसरे पोषक तत्वद भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। प्रोसेसिंग यूनिट में जनपद वासियों को सावा का चावल, रागी का आटा, ज्वार तथा बाजरा का आटा, उपलब्धर कराया जा रहा है। उन्होटने बताया कि श्री अन्नव को प्रोसेसिंग यूनिट में ग्रैंडर डिस्टोजनर, हल राइस सेपरेटर, फ्लोर मशीन आदि का प्रयोग किया जाता है। उन्होअने बताया कि चिकित्सूकों के अनुसार रागी के आटा में कैल्शिययम की मात्रा किसी दूसरे अनाज से दो सौ से तीन सौ गुना अधिक पाया जाता है। उन्होनने कहा कि जनपद के किसानों को श्री अन्नै पैदा करने के लिए हमलोग जागरुक कर रहे हैं। मोटे अनाज जैसे सावा, कोदो, काकून, रागी, ज्वािर, कंगनी आदि अनाज पैदा करने में कोई भी रासायनिक खाद और किटनाशक की आवश्येकता नही होती है, जिससे कि मिट्टी का हेल्थम ठीक रहता है और अन्नभ ज्यािदा पैदा होता है। कोई भी किसान श्री अन्नो बेचने के लिए हमारी यूनिट में आ सकता है। जनपदवासियों को सावा का चावल, रागी का आटा, ज्वा र-बाजारा के आटा की आवश्यीकता हो तो 9415915141 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..