Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीह बाबा मंदिर में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

डीह बाबा मंदिर में प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा

गाजीपुर। सादात नगर के पूर्वी छोर पर स्थित डीह बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य शनिवार को सम्पन्न हुआ। पंडित अशोक चौबे के मार्गदर्शन में विधिवत हवन पूजन और मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ग्राम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सामाजिक कल्याण की कामना संग आयोजित हवन पूजन में मुख्य रूप से अनिल शर्मा, काशीनाथ कुशवाहा, मुनीब प्रजापति, वंशराज सोनकर, अंकित बर्नवाल, संजय शर्मा, रामा गोड़ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, युवाओं और महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा इलाका “डीह बाबा की जय” के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने सगुन और पारंपरिक मंगल गीतों की मधुर धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में पुण्य लाभ की कामना संग भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा के महत्व को बताते हुए पंडित अशोक चौबे ने कहा कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया है, जो भक्तों को ईश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यह प्रक्रिया मूर्ति को जीवित और जागृत बनाती है, जिससे भक्त उसकी पूजा करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …