Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गोली से घायल सीआईएसएफ जवान और पीड़ित परिवार से मिले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कहा- मिलेगा न्‍याय

गोली से घायल सीआईएसएफ जवान और पीड़ित परिवार से मिले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, कहा- मिलेगा न्‍याय

गाजीपुर। विधानसभा मुहम्मदाबाद के सुखडेहरा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव व उनके चचेरे भाई पंकज यादव पर विगत दिनों गांव के ही हिस्ट्रीशीटर आशुतोष राय और सर्वेश राय ने अवैध राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। इस प्रकरण को लेकर मुहम्मदाबाद के विधायक सुहैब अंसारी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव एवं डॉ. विकास यादव ने घायल सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव और पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायक सुहैब अंसारी, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव एवं डॉ. विकास यादव ने पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर मामले में प्रभावी कार्रवाई करने तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

22 अक्‍टूबर को मतदान की स्‍टेशनरी प्राप्‍त कर लें पीठासीन अधिकारी, 23 अक्‍टूबर को प्रात: 8 बजे शुरु होगा मतदान- डीएम

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की …