गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिग के दौरान सोनार टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया के अन्तर्गत औरंगजेब खान के गोदाम में से 04 कुन्तल 78 किलोग्राम अदैध पटाखा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रूपया है। मौके से बिना लाईसेंस पटाखा/आतिशबाजी सामग्री बेचने व भण्डारण करने के अपराध में 03 नफर अभियुक्तगण 1. औरगंजेब खान पुत्र इकबाल खान नि0 सुभान टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर 2. इश्तियाक पुत्र शकूर खान निवासी सुभान टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया गाजीपुर 3. मो0 अर्श पुत्र रेयाज अहमद निवासी पुरानी मण्डी थाना जमानिया गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..