गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 टूर्नामेंट का श्रीगणेश हुआ | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट का उद्घाटन जनपद गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी अलोक प्रसाद (आई.ए.एस) के कर-कमलो द्वारा फीता काटकर किया गया | उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य व जी.डी.सी.ए. चेयरमैन संजीव कुमार सिंह व जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से यू.पी.सी.ए. का कैप पहनाकर तथा स्मृतिचिन्ह के स्वरुप क्रिकेट का हस्ताक्षर सहित बल्ला भेंट किया | आज टूर्नामेंट का पहला मैच आज सीपीसी – येलो तथा वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के बीच खेला गया | मैच के पूर्व मुख्य अतिथि तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा ने सभी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मृति एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के पहले मैच में सीपीसी – येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – येलो की टीम ने पवन राय के 43 गेंद पर 75 रनों की बदौलत 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 127 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से अंकित पाण्डेय ने सर्वाधिक 5 विकेट तथा सुन्दरम दुबे ने 3 एवं कप्तान प्रवीण चौरसिया ने 2 विकेट लिया | 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम मैच के 21वें ओवर के पहली गेंद पर 76 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 22 ( 20 गेंद पर) एवं अभिषेक यादव ने नाबाद 20 रन बनाया | सीपीसी-येलो के तरफ से अमित साहनी ने सर्वाधिक 5 एवं मो० आरिफ ने 4 तथा आदित्य भूषण ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति एवं सौरभ ने अंपायर तथा आरू और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से न केवल गाजीपुर जनपद अपितु गाजीपुर मंडल के क्रिकेट खिलाडियों को नए-नए अवसर मिलते रहते हैं जिससे कि ताकि उनके खेल कौशल में निखर आ सके। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने संक्षिप्त वार्ता में कहा कि गाजीपुर जनपद सहित मंडल में क्रिकेट के विकास हेतु उनकी संस्था गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अनवरत तीसरे वर्ष गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग के सीजन 3 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डेढ़ महीने तक चलने वाले इस शृंखला में कुल बारह टीमें प्रतिभाग कर रही है। श्रृंखला के दौरान सभी खिलाड़ियों व अधिकारीयों एवं ग्राउंड स्टाफ के लिए खान-पान की सुविधा रखी गयी है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से प्राथमिक उपचार का समुचित प्रबंध किया गया है। उन्होने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच कल सीपीसी – येलो और यंग स्टार -ए के बीच खेला जायेगा। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह, जी.डी.सी.ए. सदस्य संजय राय, मकबूल गौहरी, ज्ञानशील त्रिपाठी एवं सी०पी०सी के सचिव रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशंसक उपस्थित थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..