Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा प्रत्‍याशियो के लिए जिला प्रभारी ने किया जमानियां विधानसभा में जनसम्‍पर्क

भाजपा प्रत्‍याशियो के लिए जिला प्रभारी ने किया जमानियां विधानसभा में जनसम्‍पर्क

गाजीपुर। भाजपा जिला प्रभारी अजीत चौबे ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ केदार नाथ सिंह व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डा प्रमोद मिश्र के समर्थन में जमानियां विधानसभा में व्यापक जन सम्पर्क किया और मतदाताओं से मिलकर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।जिला प्रभारी अजीत चौबे ने गहमर इंटर कॉलेज, दिलदारनगर ,जमानिया आदि क्षेत्रों  में शिक्षकों  व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने एवं उनको भारी मतों से विजय दिलाने का आग्रह किया और कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उन्नति उत्थान के साथ-साथ देश प्रदेश के सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त कर रही है।इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष दिलदारनगर अविनाश जयसवाल भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह अमित सिंह भक्ति सिंह शक्ति सिंह सहित अन्य तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाह फैज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व

गाजीपुर। शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया …