Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय महिला किसान दिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्‍ट्रीय महिला किसान दिवस

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय कृषि में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 से 85 प्रतिशत तक आजीविका के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से महिलाएं कृषि पर निर्भर हैं। इसी को दृष्टिगत जिला कृषि अधिकारी गाजीपुर की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में ‘‘विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका‘‘ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं को कृषि से संबंधित छोटी-छोटी मगर मोटी बातों के लिए जनपद के कृषि विभाग सभागार कक्ष में लगभग 200 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया जिसमें मत्स्य, उद्यान, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि निवेश केंद्र जमानिया में श्रीमती सुनीता सिंह पूर्व विधायक जमानिया द्वारा लगभग 60 कृषकों को निःशुल्क चना और सरसों के मीनिकीट का भी वितरण किया गया जिससे मध्यम व छोटे किसानों को दलहन व तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा उनकी आजीविका में भी सुधार होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज गाजीपुर में एनसीसी कैडेटों का रैंक अलंकरण समारोह आयोजित

गाजीपुर। पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में एनसीसी कैडेटों के रैंक अलंकरण समारोह का आयोजन किया …