Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज ग्रामीण बैंक ने छात्राओं को किया वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक

नंदगंज ग्रामीण बैंक ने छात्राओं को किया वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की नंदगंज शाखा की ओर से गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय साक्षरता और बैंक की विभिन्न सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा ने बैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आम जनमानस के जीवन में बैंकिंग सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक के माध्यम से लोग सुरक्षित बचत, ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बैंकिंग लोकपाल, ऋण संबंधी सुविधाओं तथा समय से ऋण चुकाने के फायदों की भी जानकारी दी।बैंक अधिकारी सुनील दत्त ने अपने संबोधन में बैंकिंग व्यवस्था के विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वस्तु विनिमय प्रणाली (बार्टर सिस्टम) से लेकर मुद्रा और आधुनिक बैंकिंग व्यवस्था तक के सफर की जानकारी देते हुए छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने और उपलब्ध सुविधाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय जानकारी आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है।वहीं, कार्यालय सहायिका प्रियंका पांडेय ने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक बनने तथा भविष्य में बैंकिंग सेवाओं का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।शाखा प्रबंधक दीपक मिश्रा ने ऋण की समयबद्ध अदायगी पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समय से ऋण चुकाना न केवल बैंकिंग अनुशासन का हिस्सा है, बल्कि इससे व्यक्ति की साख भी मजबूत होती है। उन्होंने सिबिल स्कोर के महत्व को समझाते हुए कहा कि भविष्य में ऋण प्राप्त करने के लिए अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। ऋण लेकर जानबूझकर अदायगी नहीं करने वालों के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, उसके बच्चों के भविष्य और देश की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुनील यादव और अरविंद कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही वित्तीय अनुशासन, बचत की आदत और आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: प्रदेश स्‍तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाडि़यो का हुआ चयन

गाजीपुर।  प्रदेश स्तरीय समन्यवय सीनियर पुरुष की फुटबॉल प्रतियोगिता दिनांक 23-10-2026 से 30-10-2026 तक जनपद …