Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल के जन्‍मदिन पर विभा पाल ने दिया अनोखा उपहार, साइकिल की सवारी छोड़ कमल के फुल का पकड़ा दामन

सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल के जन्‍मदिन पर विभा पाल ने दिया अनोखा उपहार, साइकिल की सवारी छोड़ कमल के फुल का पकड़ा दामन

शिवकुमार

गाज़ीपुर। सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल के जन्‍मदिन पर जिले के सपा के महिला मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष विभा पाल ने सियासी झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है, सियासी गलियारो में चर्चा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍यामलाल पाल जब अपने स्‍वजातीय जिलाध्‍यक्ष विभा पाल को बचा नही पायें तब विधानसभा चुनाव में पाल समाज कैसे समाजवादी कतार में खड़ा होगा। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला अध्यक्ष रहीं विभा पाल ने भारतीय जनता पार्टी में पुनः घर वापसी की। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की पहल पर उनकी भाजपा में वापसी हुई। डॉ. संगीता बलवंत ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं गदा भेंट कर भाजपा परिवार में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। विभा पाल की भाजपा में वापसी को स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पुनः भाजपा परिवार से जुड़ने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश और नई ऊर्जा दिखाई दी। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।डॉ. संगीता बलवंत ने विभा पाल का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। विभा पाल की पुनः घर वापसी को पुराने संगठनात्मक जुड़ाव और आपसी विश्वास के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा परिवार में उनकी वापसी से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरण सिंह, सुमन बिंद, डॉ. माया सिंह, महामंत्री अवधेश राजभर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज अकेला एवं मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। विभा पाल की भाजपा में पुनः वापसी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना रहा।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता रैली को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के …