Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला

मणिपुर के कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन, फूंका पुतला

गाजीपुर। मणिपुर के कांग्रेस सांसद प्रो अंगोमचा बिमोल अकोइजम द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों के साथ कथित दुर्व्यवहार व अपमान से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में सरयू पांडेय पार्क में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं।इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवंत ने महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा को सर्वोपरि बताते हुए अपमानजनक कृत्यों व टिप्पणियों के प्रति कड़ा विरोध जताया और कहा नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, संस्कृति और सामाजिक चेतना की संवाहक है। महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा से किसी भी परिस्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से आगे महिलाओ के अधिकार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम किया है।  उन्होंने कहा कि हमारे देवी देवताओं की उपेक्षा और अपमान करने वाले लोग अब वोट की राजनीति के लिए देवताओं को स्वीकार करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत माता और मातृशक्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी काम करती है हम नारियों को कांग्रेस को उसकी औकात दिखाने का समय आ गया है।  महिला मोर्चा की प्रभारी प्रियंका दूबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया और कहा कि सुरक्षा शिक्षा और स्वावलंबन के साथ महिलाओं को अधिकार दिलाने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। धरना-प्रदर्शन के उपरांत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरयू पांडेय पार्क से कांग्रेस सांसद का पुतला लेकर जुलूस निकाला। जुलूस सांसद तिराहे पर पहुंचा, जहां महिलाओं ने पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष साधना राय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन किरन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मरदह ब्लॉक प्रशासक सीता सिंह, शीला सोनकर, सरोज मिश्रा, रंजू विश्वकर्मा, मीरा श्रीवास्तव, माया सिंह, सरोज भारती, रम्भा राय,मीनू कुशवाहा,नीलम सिंह, सुमन बिंद, नीलिमा गांधी एवं गोदावरी राजभर सहित भाजपा महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता रैली को डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के …