गाजीपुर। राजकीय सिटी इंटर कालेज, गाज़ीपुर के राजदीप सभागार में सम्भावना कला मंच, गाज़ीपुर एवं कला सूत्रम द्वारा प्रख्यात चित्रकार, कला गुरु रहे सम्भावना कला मंच के पूर्व संयोजक डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की 49 वीं जयंती पर “सम्भावनाएँ – 2026” के अन्तर्गत चित्रकला प्रदर्शनी, चतुर्थ कला- लोक कार्यशाला, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ चित्रकार एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज, बलिया के कला शिक्षक डॉ. इफ्तखार खाँ, विशिष्ट अतिथि अमर नाथ तिवारी ‘अमर’, वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, जगत नारायण सिंह, एवं राहुल सांस्कृत्यायन विद्यालय, गौसपुर के संस्थापक श्री राम नगीना कुशवाहा द्वारा माँ सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह (स्मृति शेष) की छवि चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस आयोजन में कला प्रदर्शनी के साथ साथ कला – लोक चित्रकला कार्यशाला भी आयोजित था जिसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल, राजकीय बा. इंटर कॉलेज, सेंट मेरी कांवेंट, डॉ. एम. ए. अंसारी इंटर कॉलेज, ग्लोरियस प्वाईंट ददरी घाट, सेंट जोन्स, राहुल सांस्कृत्यायन मा. विद्यालय गौसपुर, महात्मा गाँधी कशी विद्या पीठ, वाराणसी, छत्रपति साहूजी महाराज वि. वि. कानपुर आदि स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में वरिष्ठ चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ, बलिया एवं सेन्ट्रल हिंदू ब्यायज स्कूल, वाराणसी के कला शिक्षक डॉ. आशीष गुप्ता ने इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षित करने हेतु एक एक अपना डेमोस्ट्रेशन स्वरूप चित्र बनाया। इसके साथ एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखें। इस सम्भावनाएँ – 2026 के सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 एवं अंतर्राष्ट्रीय नोबुल टैलेंट पुरस्कार 2024 नेपाल से सम्मानित वरिष्ठ कला शिक्षक एवं चित्रकार डॉ. इफ्तखार खाँ को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर “डॉ. राज कुमार सिंह स्मृति कला सम्मान” से सम्मानित किया गया। साथ ही इस वर्ष ललित कला अकादमी, नई दिल्ली से ड्राइंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले हरिबल्लमपुर, गाज़ीपुर के चित्रकार श्री पंकज शर्मा को “सम्भावना कला रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। इनके सम्मान में मिले प्रशस्ति पत्र का वाचन सम्भावना कला मंच के सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने किया। इसके उपरान्त सभी मंचासीन अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के कला प्रदर्शनी में सुधीर सिंह, बृजेश कुमार, विनोद प्रजापति, शिवांशी शर्मा, कृष्ण कुमार पासवान, आदित्य भारद्वाज, सत्यम मौर्य, मनीष कुशवाहा, अवधेश प्रजापति, उत्कर्ष सिंह आदि के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन में श्री प्रभाकर त्रिपाठी, गरुण टाकीज के संस्थापक संजीव श्रीवास्तव, डॉ. ऋतू श्रीवास्तव, साहजानंद प्रधान, प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सिंह, वाराणसी आदि कई कला प्रेमी व बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन विनय तिवारी एवं सम्भावना कला मंच की अध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..