गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने विधानसभा सैदपुर क्षेत्र के ग्राम गौरी तेतारपुर में आज शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 247 बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री का वितरण किया वहीं विधानसभा सदर के ब्लॉक करण्डा के ग्राम पंचायत दीनापुर में प्राथमिक विद्यालय पर 489 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री प्रदान किया। इस भीषण बाढ़ से लगभग 1500 परिवार प्रभावित हुए जिन्हें राहत सामग्री प्रदान की जाएगी। आज जिन्हें राहत सामग्री प्रदान की गई उनमें लखनचंदपुर कला के 145 परिवार,गद्दोगाड़ा के 125 परिवार, सोलनपुर के 84 परिवार,तुलसीपुर के 135 परिवार शामिल हैं जिन्हें आज एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी ने बाढ़ राहत सामग्री प्रदान की। इस दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर और सदर ज्योति चौरसिया,विनोद जोशी,वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय,अरुण सिंह,तहसीलदार सैदपुर, सदर,मीरा देवी प्रधान सोलनपुर, जितेंद्र नाथ बिंद प्रधान तुलसीपुर, तुलसी बिंद प्रधान दीनापुर, अशोक कारूष प्रधान लखनचंदपुर आदि उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..