Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर मे श्री कृष्ण जन्‍माष्‍टमी की धूम

जीबी इंटरनेशनल स्कूल, सैदपुर मे श्री कृष्ण जन्‍माष्‍टमी की धूम

डहरा सैदपुर स्थित जी बी इंटरनेशनल स्कूल मे श्री कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम मे मनाई गई। छोटे छोटे बच्चो ने श्री कृष्णा एवं राधा रानी की पोशाक मे सबका मन मोह लिया। बच्चों ने कालिया नाग मंथन की लीला के द्वारा सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बच्चों द्वारा माखन चोरी, महारास, फूलो की होली एवं अन्य भगवान श्री कृष्णा की लीलाओ का सजीव मंचन कर सबको मन्त्र मुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल एवं निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने भगवान कृष्णा एवं राधा रानी की पूजा अर्चना कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उनके चाहुरमुखी विकास के लिए भगवान से वंदना की। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य किशन पाण्डेय, अनिमेष गुप्ता, मोहित गुप्ता, शिक्षक – शिक्षिकाये, छात्र – छात्राये एवं भारी संख्या मे अभिभावक उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: 25 हजार इनामियां किशन गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0स0 35/2026 धारा 305(e) बीएनएस व मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(e) …