Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ के तहत गाजीपुर का रसगुल्‍ला, मिर्च का आचार, जलेबी, मटर चाट चयनित

‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ के तहत गाजीपुर का रसगुल्‍ला, मिर्च का आचार, जलेबी, मटर चाट चयनित

गाजीपुर! लोकेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग गाजीपुर ने बताया है कि जनपद में एक जनपद एक व्यंजन के अन्तर्गत चिह्नित विभिन्न व्यंजनों के शेल्फ लाइफ में अभिवृध्दि ईको फ्रेंडली, सुरक्षित व स्मार्ट पैकेजिंग की ग्राहयता को उत्पादकों में प्रोत्साहित करने हेतु क्यू आर कोड, न्यूट्रिशियन लेबलिंग, बारकोड के साथ पैकेजिंग प्रणाली विकसित करने तथा प्रदेश के व्यंजनों को वृहद बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य को थीम बेस्ड व एक्सपोर्ट रेडी पैकेजिंग में उद्यमियों को दक्ष बनाये जाने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। एक जनपद एक व्यंजन (व्क्व्ब्) कार्यक्रम के अन्तर्गत गाजीपुर का रसगुल्ला, मिर्च का आचार, जलेबी व मटर चाट व्यंजन के रूप में चयनित है। तत्क्रम में भारतीय पैकेजिंग संस्थान (आईआईपी) के माध्यम से, द्वितीय चरण में जनपद गाजीपुर में दिनांक 09.09.2026 को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त कार्यशाला विकास भवन सभागार, गाजीपुर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक होना प्रस्तावित है। जनपद गाजीपुर हेतु एक जनपद एक व्यंजन (व्क्व्ब्) कार्यक्रम पंजीकृत उद्यमीं जो रसगुल्ला, मिर्च का आचार, जलेबी व मटर चाट बना रहे हो के साथ-साथ पैकेजिंग क्षेत्र के उद्यमियों को भी अनिवार्य रूप से सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु, जनपद के ओडीओसी उद्यमियों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता मानको, उचित लेबलिंग, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेस व गुड हाईजीन प्रैक्टिसेस आदि के विषय में जागरुक करते हुये खाद्य लाइसेन्स/पंजीकरण के सम्बन्ध में जानकारी एवं लाइसेंस/पंजीकरण आवेदन करने में सहयोग प्रदान करते हुए जानकारी प्रदान की जायेगी। जनपद गाजीपुर के समस्त ओडीओसी पंजीकृत उद्यमी जो रसगुल्ला, मिर्च का आचार, जलेबी व टमाटर चाट बना रहे हो के साथ-साथ पैकेजिंग क्षेत्र के उद्यमी भी दिनांक 09.09.2026 को विकास भवन सभागार, गाजीपुर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग ले सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25 हजार का इनामिया मोनू चौधरी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.09.2026 …