Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लावारिसो के वारिस समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

लावारिसो के वारिस समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार

गाजीपुर। लावारिशो के वारिश समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने डीएम के दरबार में लगाई गुहार, समाजसेवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि मैं कुँवर वीरेन्द्र सिंह, निवासी मुहल्ला नवापुरा कचहरी रोड़ गाजीपुर। पिछले 14 वर्षों से जिले में मिलने वाले लावारिस शवों को अपना मानकर, बिना किसी एनजीओ/ट्रस्ट/सरकारी मदद के, पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर रहा हूँ। हिन्दू अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर हिन्दू विधि से दाह-संस्कार और मुस्लिम अज्ञात शव का पोस्टमार्टम मुस्लिम विधि से सुपुर्दे-खाक करता हूँ।इस सेवा के लिए मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और आर.एस.एस प्रमुख मोहन भागवत जी द्वारा सम्मान भी प्राप्त हुआ है।आप से निवेदन है कि पोस्टमार्टम हाऊस के बगल में पुलिस आवास की बाउंड्री दीवाल बनने से शव वाहन गेट तक नहीं पहुँच पा रहा है। अगर शव वाहन बहुत मशक्क़त के बाद पोस्टमार्टम हाऊस के गेट तक पहुँच भी जाता हैं तो बैक नहीं हो पाता है लावारिस शव को कंधा देने वाला कोई नहीं होता हैं, मुझे अकेले पुलिस के सहारे बहुत दूर से अज्ञात शव को स्ट्रेचर से पोस्टमार्टम हाऊस के अन्दर पोस्टमार्टम हेतु ले जाना पड़ता है, जो मेरे लिए अत्यंत कष्टदायक है।पोस्टमार्टम हाउस के बगल टिन शेड के पास खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी भरवा दी जाए तो यह मानवीय समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।कृपया मानवता के नाते शीघ्र आदेश देने की कृपा करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

25 हजार का इनामिया मोनू चौधरी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.09.2026 …