Breaking News
Home / खेल / नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन उत्तरप्रदेश ने बनाया दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन उत्तरप्रदेश ने बनाया दबदबा, जीते दो स्वर्ण पदक

गाजीपुर। 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में होटल श्याम के मालिक वरुण कुमार सिंह, युवा व्यवसायी आनंद राय, स्वामी सहजानंद पी.जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. विजय राय जी और शौर्य सैनिक संगठन कैप्टन सुब्बा यादव, कैप्टन ओम प्रकाश, सुबेदार राजकुमार एवं सूबेदार मेजर विजय कुमार रहे जिनको पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव श्री अमित राय और एशिया चैंपियन अरबिंद शर्मा और स्वामी सहजानंद पी. जी. कालेज के कोच संजय राय द्वारा क्रमशः अंगवस्त्र और सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। आज कुल चार केटेगरी की प्रतियोगिता हुई जिसमे पुरुष वर्ग के 83kg.भार वर्ग में मध्यप्रदेश के शैलेन्द्र सेवतिया ने कुल 845 किलो भार उठाकर प्रथम और मध्यप्रदेश के ही योगेश नाथ ने कुल  787.5 किलो भार उठाकर द्वितीय और गुजरात के जय पटेल  ने 765 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के ही 93 किलो भार वर्ग में उत्तरप्रदेश के रंजीत कुमार मौर्या ने कुल 825 किलो भार उठा कर प्रथम, पंजाब के एकमज्योत सिंह ने कुल 795 किलो भार उठाकर द्वितीय और महाराष्ट्र के जीतेंन नीलेश राने 795 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस केटेगरी में द्वितीय एवं तृतीय साथ का चयन खिलाड़ियों के बॉडी वेट के आधार पर किया गया। महिला वर्ग के 57 किलो भार वर्ग  केरला की कीर्ति कुमारी ने कुल 467.5 किलो भार उठाकर प्रथम और मध्यप्रदेश की रिया कल्याण ने कुल 455 किलो भार उठाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के ही 63 किलो भार वर्ग उत्तरप्रदेश की ज्योति सिंह ने कुल 497.5 किलो भार उठाकर प्रथम और राजस्थान की रेखा आचार्य ने कुल 495 किलो भार उठाकर द्वितीय और बिहार की नेहा रानी के कुल 477.5 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजय राय, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: अमर शहीद संजय यादव के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धां‍जलि

गाजीपुर! अमर शहीद संजय यादव की 27 वीं पुण्य तिथि धनईपुर ग्राम मे धुमधाम के साथ …