Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भांवरकोल क्षेत्र में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, जून तक बन जाएगा 2लेन का पुल

भांवरकोल क्षेत्र में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति, जून तक बन जाएगा 2लेन का पुल

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में अब भीषण जाम से निजात मिलेगा। परियोजना निदेशक एनएचएआई आजमगढ़ ने अवगत कराया है कि बढ़नपुरा क्षेत्र में यातायात की सुगमता एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बढ़नपुरा पुल के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत परियोजना के तहत 2-लेन + पेव्ड शोल्डर (2 Lane + Paved Shoulder) कॉन्फिगरेशन का नया पुल निर्मित किया जाएगा। इससे वर्तमान संकरे पुल के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं में कमी आएगी तथा वाहनों का आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगा। पुल का निर्माण कार्य मानसून की अवधि समाप्त (01 अक्टूबर 2026) होने के बाद  प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं तथा जून 2027 तक पुल का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: अमर शहीद संजय यादव के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धां‍जलि

गाजीपुर! अमर शहीद संजय यादव की 27 वीं पुण्य तिथि धनईपुर ग्राम मे धुमधाम के साथ …